फरीदाबाद के नौ साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म कर उसे जिंदा ही आग में झोंक कर मारने वाले फूफा और बुआ को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
बुलंदशहर, यूपी निवासी चंद्रसेन ने पांच अगस्त 2014 को फरीदाबाद के सराय ख्वाजा थाने में नौ साल की बेटी भारती (बदला हुआ नाम) हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चंद्रसेन ने बताया था कि फरीदाबाद के रौशन नगर में रहने वाली उसकी बहन संगीता 13 जुलाई को बेटी भारती को अपने साथ ले गई थी। 18 जुलाई को वह कांवड़ लेने के लिए चला गया था।
25 जुलाई को लौट कर आया तो मां कैला देवी ने बताया कि संगीता के घर में आग लग गई है, अब वह ओखला में रह रही है। वह संगीता से मिला तो उसने बताया कि घर में आग लगी थी, तबसे आरती गायब है। उसने बेटी को खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वह रौशन नगर स्थित संगीता के मकान पहुंचा।