फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम ट्रेनर ने ड्रग्स देकर महिला से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में एक बार रेप कि एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक हाई प्रोफाइल परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिला ने जिम ट्रेनर पर रेप करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला के इस आरोप से दिल्ली पुलिस भी हैरान रह गई और आनन-फानन में कार्रवाई शुरू कर दी।

महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी जिम ट्रेनर से उसके साथ कई बार छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया है।

ड्रग्स देकर करता था रेप

दिल्ली सरोजनी नगर स्थित एनडीएमसी के जिम में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हाई प्रोफाइल परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिला ने जिम के ट्रेनर पर नशे की हालत में कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक सरोजनी नगर के लक्ष्मीबाई नगर में एनडीएमसी का जिम है। गोल मार्केट निवासी तरुण सोदे (30) इस जिम का ट्रेनर है। जिम में सरोजनी नगर में रहने वाली 30 वर्षीय महिला आती थी।

महिला ने आरोप लगया है कि ट्रेनर जिम में उसके साथ छेड़छाड़ करता था। आरोपी किसी ने किसी बहाने से उसे ड्रग्स देता था और जिम में नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म करता था।
विज्ञापन

एनजीओ में काम करती है महिला

महिला ने ट्रेनर पर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि ट्रेनर धमकी देकर उसके घर भी जाने लगा था।

पुलिस ने बताया कि महिला एक एनजीओ में काम करती है। उसके पति का कॉटेज का व्यवसाय है। उसका पति एक मंत्रालय की कमेटी में सलाहकार बताया जा रहा है।

सरोजनी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें