फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के जाते ही ससुर ने बहू से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में 24 वर्षीय महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी ससुर फरार है।
विज्ञापन


मेडिकल जांच में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। वहीं एक अन्य मामले में नांगलोई इलाके में एक युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस दोनों ही मामलों की पड़ताल में जुटी हुई है।

जबरन कमरे में घुस आया ससुर और फिर...

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 24 वर्षीय महिला अपने पति और ससुर के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहती है। गत 8 अप्रैल को महिला अपने पति के साथ सुल्तानपुरी थाने पहुंची। महिला ने 52 वर्षीय ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

पीड़िता ने बताया कि पति के काम पर जाने के बाद वह घर में अकेली थी। इसी दौरान ससुर उसके कमरे में घुस गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शाम में पति के आने के बाद महिला ने सारी बात बताई। उसके बाद दोनों सुल्तानपुरी थाने पहुंचे और पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शारीरिक संबंध बनाया और हो गया फरार

वहीं नांगलोई की रहने वाली 27 साल की युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बीते 9 अप्रैल को उसने थाने पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत की।

युवती ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक अशोक (29) से उसकी काफी दिनों से दोस्ती थी। अशोक ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी शादी करने से इनकार करते हुए फरार हो गया।

शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद नांगलोई थाने की पुलिस ने दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें