दिल्ली संगम विहार निवासी महिला ने दिल्ली पुलिस में तैनात एएसआई पर पिछले छह साल से रेप करने का आरोप लगाया है।
एसएचओ कविनगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात एक महिला ने खुद को मधुबन बापूधाम के एक फ्लैट में बंधक बनाए जाने की सूचना 100 डायल पर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फ्लैट में मौजूद महिला और दिल्ली के एएसआई प्रीतम सिंह को पुलिस कविनगर थाने ले गई।