दुष्कर्म के आरोपी एनआरआई को कोर्ट ने सोमवार को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस पर दिल्ली की साकेत निवासी युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पुलिस जांच में जुटी है कि युवती गुड़गांव तक कैसे पहुंची? पीड़ित ने रविवार शाम को सुशांत लोक थाना पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह दिल्ली के साकेत क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर में काम करती है।
पढ़ें: सांसद धनंजय की मुश्किलें बढ़ीं, एक और रेप केस
उसे किसी अज्ञात व्यक्ति नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में उसे डीएलएफ फेज-5 स्थित प्रींटन एस्टेट के फ्लैट नंबर पी/2 में लाया गया। यहां थार सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने परे जान से मारने की धमकी दी।
युवती ने बताया है कि वह आरोपी को जानती तक नहीं, और न ही उसे यहां लेकर आने वाले व्यक्ति के बारें में कोई जानकारी है। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि वह स्कॉटलैंड में रहने वाला है। यहां एक निजी कंपनी में मैनेजर है।