फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मोबाइल कॉल ने नर्क बना दी जिंदगी

Mon, 10 Mar 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में मोबाइल पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक ने पालम विहार निवासी एक महिला से दुष्कर्म किया। बाद में डरा-धमकाकर उससे दो साल तक दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


इस संबंध में शनिवार की शाम महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पालम विहार थाना पुलिस को 32 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया कि दो साल पहले मोबाइल पर अनजान कॉल आने के बाद उसकी विक्की उर्फ विकास से बातचीत शुरू हुई थी।

पढ़ें: ढोंगी साधु महिला को बेहोश कर की अश्लील हरकत

कुछ महीनों तक लगातार यह सिलसिला चलता रहा। एक दिन युवक ने उससे मिलने की इच्छा जताई। महिला ने आरोप लगाया कि मिलने के दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


महिला के अनुसार, जनवरी माह में आरोपी ने उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न करने के बाद मारपीट की। पुलिस को दिए बयान में महिला ने आरोपी युवक का नाम झज्जर के खरथ गांव का विक्की (26) बताया है।

पढ़ें: महिला को इतना पीटा कि गर्भपात हो गया

पुलिस का कहना है कि महिला डरी और सहमी हुई लग रही थी। वह आरोपी के कई नाम बता चुकी है। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

मोबाइल पर अनजान कॉल से बचें
आईटी एक्सपर्ट ने लोगों को अनजान मोबाइल कॉल से बचने की सलाह दी है। हाईटेक इंडिया के अध्यक्ष प्रदीप यादव के मुताबिक मोबाइल फोन का प्रचलन बढ़ने से खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: दीवार पर लिख सुसाइड नोट लगा ली फांसी

उनके अनुसार मार्केट में आजकल कई ऐसी अप्लीकेशन आ गई है जिसमें सामने वाले की कॉल रिकॉर्ड कर उसका दुरुपयोग किया जा सकता है। अगर मोबाइल पर ऐसी कॉल आती है तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें