फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रभु' नहीं राम भरोसे है रेलवे की सुरक्षा, ट्रेन में चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या ने खोली पोल

Sat, 24 Jun 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
रेलवे के सफर को सुरक्षित बनाने के लाख दावे किए जाएं, लेकिन धरातल पर इसके उलट तस्वीर नजर आती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संदिग्ध लोगों की मौजूदगी के चलते हाई अलर्ट जैसे हालात हैं लेकिन इसके बाद भी यहां के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा ताक पर रखी जा रही है। बृहस्पतिवार रात बल्लभगढ़-असावटी के बीच ट्रेन में चाकूबाजी की घटना ने रेलवे के सुरक्षा इंतजाम की पोल खोलकर रख दी। शुक्रवार को ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का जायजा लिया संवाददाता सिद्धार्थ शाह व फोटोग्राफर जोगेंद्र शर्मा ने। पेश है रिपोर्ट:-
विज्ञापन


डीएफएमडी गायब, बिना जांच के एंट्री
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) गायब नजर आया। यहां पर आरपीएफ एवं जीआरपी का कोई जवान नजर नहीं आया। यात्री बिना किसी जांच के एंट्री करते नजर आए। यह यात्री अपने साथ क्या सामान लेकर जा रहे हैं, यह भी देखने वाला कोई नहीं है। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रवेश करने वाले यात्री बिना जांच के प्रवेश करते नजर आए, लेकिन जीआरपी की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया गया।

सहायता बूथ पर नजर नहीं आई जीआरपी
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर लगे पुलिस सहायता बूथ पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। शुक्रवार दोपहर 12.45 बजे पहुंचने पर एक यात्री बूथ में बैठकर मोबाइल पर गेम खेलता दिखा। एक नंबर एवं दो नंबर प्लेटफार्म पर कोई जीआरपी का जवान निगरानी के लिए तैनात नजर नहीं आया।
विज्ञापन


कहीं से भी हो जाती है एंट्री
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन चारों तरफ से खुला है। कोई भी व्यक्ति किसी भी जगह से यहां पर प्रवेश कर जाता है। यहां पर बनाया गया प्रवेश द्वार सिर्फ नाम मात्र का है। यहां पर यात्री एवं संदिग्ध लोग किसी भी स्थान से प्रवेश कर जाते हैं। शुक्रवार को अनधिकृत रास्तों से भी यात्री प्रवेश करते दिखे। वहीं, कई यात्री रेलवे ट्रैक को पार कर प्लेटफार्म पर चढ़ते नजर आए।

मेटल डिटेक्टर तक नहीं
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने की तैयारी की जा रही है लेकिन सुरक्षा के लिए जरूरी उपकरण भी यहां नहीं है। मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था 15 अगस्त, 26 जनवरी के अलावा अलर्ट घोषित होने पर ही की जाती है। आम दिनों में यात्रियों की जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। जरूरत पड़ने पर मेटल डिटेक्टर अंबाला और जिला पुलिस लाइन से लाए जाते हैं। इस स्टेशन पर एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

आतंकी गतिविधियों से रहा है संबंध:

train - फोटो : File Photo
-2006: मार्च व अप्रैल में तीन बार अलबदर नाम के आतंकी संगठन ने एसएसपी व जीआरपी को पत्र भेजकर ओल्ड व न्यू टाउन रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी।
-वर्ष 2005 में ही मुजेसर फाटक के समीप पटरी से जिंदा बम बरामद हुए थे। एफएसएल की रिपोर्ट ने इन बमों को ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन के लिए घातक बताया गया था।
-वर्ष 2006 में पाकिस्तानी आतंकी अबू हमजा जगदीश कॉलोनी बल्लभगढ़ में उत्तर चंद बरेजा के मकान में किराए पर रह रहा था। मई 2006 में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर वहां से तीन किलो आरडीएक्स सहित हथियारों का भारी जखीरा पकड़ा था।
-वर्ष 2005 के जुलाई माह में गुवाहाटी व नोएडा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर शहर के गांधी नगर से दो महिलाओं व दौलताबाद निवासी एक व्यक्ति को आईएसएस एजेंट होने पर गिरफ्तार किया था।
-फरवरी- 2015 को दिल्ली से पलवल के बीच गाडिय़ों को बम से उड़ाने की धमकी दिल्ली कंट्रोल से मिली थी।
हाल ही में हुई प्रमुख घटनाएं:
-01 जनवरी-15- मुंबई-हरिद्वार एक्सप्रेस में आईआईटी छात्र आशुतोष शुक्ला का लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चोरी।
-24 फरवरी-15- सेक्टर-15 फरीदाबाद निवासी व्यापारी विमल कुमार की पत्नी से राजधानी एक्सप्रेस में एक करोड़ के जेवर चोरी।
-1 मार्च-15-एपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की जनरल बोगी में टीकमगढ़ निवासी लक्ष्मण नामक यात्री जहरखुरानी का शिकार, एक यात्री की
मौत।
-5 मार्च-15- गुजरात संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में एक महिला का पर्स चोरी चोर  को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
-19 मार्च-15- कोसी-होडल के बीच एमपी के मंत्री जयंत मलैया की पत्नी सेजबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस में लूटपाट।
-15 मई-15- इंटरसिटी एक्सप्रेस में ओखला आउटर पर डकैती। दो ट्रेन चालक समेत तीन लोग घायल
-15 जुलाई-15 को असावटी रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर से 28 हजार रुपये लेकर बदमाश हो गए फरार
-16 जुलाई-15- ओल्ड स्टेशन के आगे देहरादून एक्सप्रेस में चलती ट्रेन से टीटीई प्रेम सिंह मीना को फेका।
-23 अगस्त-15- जीटी एक्सप्रेस से सफर कर रही डॉ. दंपति बसंती रमेश के बैग से 4:50 लाख रुपये के गहने चोरी।
-3 सितंबर-15- मथुरा-फरीदाबाद के बीच समता एक्सप्रेस में सफर कर रही केंद्रीय विद्यालय ग्वालियर की शिक्षिका रेखा सक्सेना से स्प्रे छिड़कर लूटपाट

क्या कहती है जीआरपी?
स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पत्र लिखा गया था। स्टेशन पर मेटल डिटेक्टर की सुविधा नहीं है। चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में जांच टीम गठित कर दी है। मामले की जांच जारी है।
- अजय कुमार, एसएचओ, जीआरपी
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का जिम्मा जीआरपी के पास है। यात्रियों पर निगरानी का कार्य भी इनके द्वारा किया जाता है। स्टेशन पर मेटल डिटेक्टर लंबे समय से कार्य नहीं कर रहा हैं।
- केसी मीणा, स्टेशन अधीक्षक, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें