फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी सख्ती पर भारी खुले में पीने की आदत, छह दिन में 210 गिरफ्तार

Mon, 14 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की सख्ती पर पीने की आदत भारी पड़ रही है। जागरूकता अभियान और फिर पांच हजार रुपये के चालान की सख्ती के बावजूद लोग खुले में शराब पी रहे हैं।
विज्ञापन


सख्ती के साथ शनिवार को 35 लोगों के साथ 6 दिन में 210 लोगों को आबकारी विभाग की टीमों ने गिरफ्तार किया है। इन्हें गिरफ्तार करके पुलिस के हवाले किया गया है।

दिल्ली सरकार से जारी विज्ञप्ति के अनुसार खुले में शराब पीने वाले सब-वे, शराब की दुकान के बाहर, पॉश कॉलोनी और पुनर्वास कॉलोनी में भी पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को खुले में शराब पीते 26 लोगों को गिरफ्तार किया तो शनिवार को 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों पर 5000 रुपये जुर्माना लगाया जा सकता है और हंगामा करने की दशा में 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें