फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइको किलर: सपने में आए प्रेत के हुक्म पर कर देता था हत्या

Thu, 09 Jun 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
साइको किलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुरी इलाके में बृहस्पतिवार तड़के एक साइकोकिलर ने रिक्शा चालक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी का कहना है कि सपने में आए प्रेत और आत्माओं के हुक्म पर वह हत्या करता है। आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने इसी तरह पत्थरों से वारकर उन्नाव, उत्तर प्रदेश में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

दिल्ली पुलिस, उन्नाव पुलिस से संपर्क कर हत्या को लिंक करने का प्रयास कर रही है। पुलिस मुताबिक, बृहस्पतिवार तड़के 4:00 बजे एनएच-24 पर कल्याणपुरी थाने की पिकेट लगी थी।
विज्ञापन

आरोपी डंडे से रिक्शा चालक को पीट रहा था

दिल्ली पुलिस
इसी बीच एक युवक ने पिकेट पर मौजूद हवलदार सुरेंद्र और सिपाही सुरेंद्र को सूचना दी कि एक शख्स पास में रिक्शा चालक को डंडे से मार रहा है। पुलिसकर्मी राहगीर की बताई जगह पर पहुंचे, तो आरोपी डंडे से रिक्शा चालक को पीटता मिला।

पुलिस ने गांव छुरिया, बागेश्वर, उत्तराखंड निवासी आरोपी विनोद कुमार (26) को काबू किया। इसके बाद पीड़ित रिक्शा चालक फिरोजपुर, शाहजहांपुर, यूपी निवासी धर्मवीर (30) को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, सूचना मिलते ही कल्याणपुरी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह और एटीएओ संजीव पावा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

आरोपी बोला कि उसके सपने में प्रेत आते हैं

आरोपी विनोद से जब पुलिस ने हत्या का कारण पूछा, तो उसने बताया कि उसके सपने में आत्माएं और प्रेत आते हैं। उनके आदेश पर जो भी उसे रास्ते में मिलता है, वह उसकी पीट-पीटकर हत्या कर देता है।

बुधवार को आए सपने के बाद ही उसने धर्मवीर की हत्या की। उन्नाव में भी कुछ समय पूर्व उसने एक युवक की इसी तरह पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि विनोद किसी मानसिक बीमारी से ग्रस्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें