अपराध शाखा ने अश्लील वीडियो बनाकर रकम ऐंठने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर इसके सरगना को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य युवतियों से जबरदस्ती वेश्यावृति करवाते थे और घर में कैद करके रखते थे। यह गिरोह राजधानी में करीब ढाई वर्ष से चल रहा था।
संयुक्त पुलिस आयुक्त रविन्द्र यादव के अनुसार, एक व्यापारी द्वारा अश्लील वीडियो बनाने व लूटपाट करने की शिकायत दी गई। जांच में राहुल कुमार उर्फ आरके का नाम सामने आया। पता चला कि वह गिरोह का सरगना है और मामला दर्ज होने के बाद फरार हो गया है।
इसी बीच, एक लड़की ने जबरदस्ती वेश्यावृति कराने की शिकायत पुलिस में दी। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर पीसी यादव एसआई संदीप यादव की टीम को लगाया गया।
टीम ने गुप्त सूचना के बाद 8 मार्च को आरोपी राहुल कुमार को उत्तम नगर इलाके से गिरफ्तार किया। मूलरूप से झारखंड का रहने वाले राहुल के पिता शिक्षक हैं।