फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कैदी ने किया दूसरे कैदी पर खूनी हमला, खुद को भी किया घायल

Mon, 04 Jun 2018 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
दिल्ली के रोहिणी जेल में एक बार फिर बाहर की रंजिश को लेकर एक कैदी ने दूसरे पर नुकीले हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को हथियार से घायल कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पीड़ित कैदी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घायल कैदी की पहचान संगम विहार के रहने वाले इमरान खान उर्फ अकरम के रूप में हुई है। वह कोटला मुबारकपुर थाने के एक मामले में रोहिणी जेल के बैरक नंबर 102 के वार्ड नंबर-2 में बंद है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

हरेंद्र ने गले मिलने का बहाना कर उसे पास बुलाया

सांकेतिक चित्र
इमरान के मुताबिक, शाम करीब साढ़े चार बजे वह फल लेकर जेल नंबर छह में अकेला जा रहा था। इसी दौरान उसे जेल में बंद हरेंद्र मिला। वह भी संगम विहार का रहने वाला है और दो साल से जेल में है। हरेंद्र उससे रंजिश रखता है।

हरेंद्र ने गले मिलने का बहाना कर उसे पास बुलाया और उसके गाल पर नुकीले हथियार से वार कर दिया। गाल से खून निकलने पर वह चिल्लाने लगा। यह देखकर हरेंद्र ने अपने सिर पर हथियार से चोट पहुंचाई।

जेलकर्मियों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। अस्पताल में दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इमरान का आरोप है कि हरेंद्र ने उस पर रंजिश में हमला किया। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले इसी जेल में एक कैदी ने दूसरे की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें