कंप्यूटर संचालक के पास फार्म भरवाने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री जन आवास योजना के नाम कंप्यूटर संचालकों द्वारा गरीब लोगो को खुलेआम ठगा जा रहा है। कम्प्यूटर संचालकों द्वारा एक फार्म भरने की एवज में गलत ढंग से 100 रुपये की फीस वसूली जा रहीं है। गरीब लोगों को फार्म भरने के बाद लाखों रूपये लोन मिलने का झांसा दिया जा रहा है। गरीब जनता के साथ ठगी करने वाले ऐसे संचालकों के विरूद्व गरीब लोगों ने शासन प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
गांव सिलखो निवासी रहीस ,अशोक निवासी निजामपुर ,खेरुना पत्नी रहिस सीलखो , साहिना ,सहनाज आदि महिलाओ ने बताया कि उन्हें तावडू कस्बे में स्थित कप्यूटर सेंटर संचालको द्वारा उनसे यह कहकर फार्म भरवाया गया कि आपको फ्री में मकान बनाने के लिए लोन मिलेगी। यह लालच दिलाकर प्रधान मंत्री जन आवास योजना के नाम एक फार्म भरकर उनसे एक फार्म के तौर पर 100 रूपये की अवैध तरीके से वसुली की गई है।
ने बताया की गांवों के ज्यादातर कॉमन सर्विस सेंटर अवैध रूप से कस्बे में चल रहे है और कुछ ग्रामीण ओपर्टरों ने अपना पासवर्ड अन्य चहते दुकानदार को दिया हुआ है। जो इस आड़ में भोले भाले ग्रामीणों को खुलेआम लूट रहे है। इस बारे में ई जिला मैनजर नूंह मोहमद आरिफ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह योजना सिर्फ़ सेहरी लोगो के लिये है। मेवात के किसी भी खंड में यह योजना अभी लागू नहीं है। अगर कोई गलत तरीके से गुमराह करके किसी ग्रामीण का फार्म भरता है तो उसके खिलाफ जांच करके कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने माना की तावडू के ओपर्टरों के खिलाफ इस तरह की शिकायत उनके संज्ञान में आई है।