फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः गर्भवती ने अधेड़ को लूटा

Fri, 01 Aug 2014 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में अब महिलाएं भी लूटपाट में पीछे नहीं हैं। आनंद विहार इलाके में एक अधेड़ महिला को दो महिलाओं ने लूट लिया। वारदात के बाद पीड़िता ने भाग रही महिला बदमाशों का पीछा किया और एक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ी गई महिला गर्भवती है। आनंद विहार पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुशीला (57) पति राजकुमार के साथ कड़कड़डूमा इलाके में रहती है। बुधवार की दोपहर वह घर के पास स्थित मंदिर में कीर्तन सुनने गई थी। शाम करीब सवा छह बजे सुशीला के पास किसी का फोन आया। कीर्तन स्थल पर लाउडस्पीकर लगा होने से सुशीला टेंट से बाहर आकर बात करने लगी।

इसे भी पढ़ें: रिश्तेदारी में आए युवक ने किया मासूम से रेप

सुशीला के मुताबिक, टेंट में मौजूद दो महिलाएं भी उसके पीछे पीछे बाहर आ गईं। एक ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए, जबकि दूसरी ने उसकी गर्दन दबा दी। सुशीला ने शोर मचाया, लेकिन लाउडस्पीकर के शोर से किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। आरोपी महिलाएं सुशीला के गले से सोने की चेन तोड़कर वहां से भागने लगीं।
विज्ञापन


सुशीला शोर मचाते हुए दोनों महिलाओं के पीछे भागी। गर्भवती होने से हिना (24) नाम की महिला भाग नहीं पाई और सुशीला ने उसे दबोच लिया। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हिना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, हिना कड़कड़डूमा स्थित झुग्गी में रहती है। पुलिस उसकी सहयोगी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें