फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर डाला आपत्तिजनक पोस्ट तो युवक को मिली 11 जूते मारने की सजा, 3 महीने के लिए तड़ीपार

Thu, 13 Jul 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
महापंचायत का फरमान।
विज्ञापन
हरियाणा के शहर मेवात के नगीना में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में महापंचायत में एक युवक पर 21 हजार रुपये का जुर्माना, तीन महीने के लिए तड़ीपार करने और 11 जूते मारने का तुगलकी फरमान सुनाया है। दर्जनों गांव के लोग महापंचायत में शामिल हुए। युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दूसरे समुदाय की भावनाओं को भड़काने का काम किया था।
विज्ञापन


युवक ने एक ऐसी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जिससे कस्बे में तनाव का माहौल पैदा हो गया। इस मामले को लेकर कस्बे के सरपंच और प्रतिष्ठित लोगों ने बुधवार सुबह सर्वधर्म समाज की बैठक बुलाई। जिसके बाद दोपहर में नगीना की चौधरी चौपाल पर महापंचायत बुलाई गई। पूर्व सरपंच सुभाष चंद गुप्ता की अध्यक्षता में महापंचायत की कार्रवाई शुरू हुई। 

आरोपों की फेहरिस्त को हाजी नासिर हुसैन ने आरोपी के सामने पढ़कर सुनाया। सब कुछ सुनने के बाद 25 वर्षीय युवक ने पंचायत से माफी मांग ली। साथ ही कहा कि जो सजा पंचायत तय करेगी, वह उसके लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला?

पंचायत में पथराव - फोटो : अमर उजाला
पंचायत का संचालन करते हुए गोरवाल रतन व हाजी असगर हुसैन ने कहा कि पोस्ट फेसबुक पर शेयर की गई है उससे मेवात के भाईचारे को गहरा झटका लगा है। महापंचायत में सभी समाज के लोगों के विचार सुनने के बाद 21 सदस्य सर्वधर्म कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने फैसला सुनाते हुए कहा कि युवक पर 21 हजार रुपये जुर्माना, तीन महीने के लिए दर बदर, 11 जूते उसी समाज के व्यक्ति द्वारा लगाए जाएं।

इसके बाद युवक को 11 जूते एक बुजुर्ग ने मारे। आरोपी के परिवार ने 21 हजार रुपये जमा किए जो कि उसी समाज के मंदिर के लिए दान दे दिए गए। वहीं शाम तक युवक को नगीना शहर छोड़ऩे की हिदायत दी गई। महापंचायत में कस्बा नगीना के सरपंच नसीम खान ने सभी बिरादरियों से कस्बे में शांति बनाए रखने की हाथ जोड़कर प्रार्थना की। सभी ने हाथ उठाकर इसका समर्थन किया।

कस्बा नगीना में प्रजापति समाज के दौलतराम प्रजापति ने एक आपत्तिजनक पोस्ट को फेसबुक पर शेयर किया था, जिसमें पैगंबर एवं अल्लाह की तस्वीरें बनाकर उन पर अभद्र टिप्पणी की गई।

मंगलवार रात और बुधवार सुबह जैसे ही लोगों को पता चला तो कस्बे में तनाव का माहौल पैदा हो गया। जिसके बाद ग्राम पंचायत और सभी समाज के लोगों ने मिलकर सर्वधर्म महापंचायत बुलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें