फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई घंटों बाद घर लौटी शौच के लिए गई बेटी, बेटी की हालत देख सदमे में आए परिजन

Thu, 13 Jul 2017 09:08 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
gang rape
विज्ञापन
काशीपुर में नकाबपोश हैवानों ने दरिंदगी की हदें पार कर दीं। यहां एक किशोरी को 21 घंटे त‌क बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


काशीपुर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र में नकाबपोश युवकों ने किशोरी को किडनैप करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसे 21 घंटे तक हाथ-पांव बांध कर बंधक बनाए रखा गया। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रही। 

15 वर्षीय किशोरी रविवार रात को अपनी मां के साथ सोई हुई थी। रात करीब दो बजे वह शौच करने घर से बाहर निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। 
विज्ञापन

नशे में धुत तीनों युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

gangrape - फोटो : demo
इस बीच कुछ देर बाद मां की नींद खुली तो बेटी को गायब देख उसने परिजनों को सूचना दी। सोमवार रात करीब 11 बजे किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची।

उसके हाथ बंधे हुए थे और मुंह पर कपड़े की पट्टी बंधी थी। उसको इस हालत में देख हैरत में पड़ गए। घबराई किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोरी के मुताबिक रविवार रात करीब दो बजे जब वह शौच करने निकली तो इसी बीच नकाबपोश तीन युवकों उसे दबोच लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। 

इसके बाद वह उसे उठाकर एक झोपड़ी में ले गए। आरोपियों ने उनके हाथ भी बांध दिए। फिर नशे में धुत तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

किशोरी के मुताबिक अगले दिन भी उन्होंने नशे में धुत होकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच मौका पाकर वह भाग गई। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें