फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के बावजूद बदमाशों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस 

Thu, 04 May 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार


- अभी तक उलझे हैं डकैती, चोरी और लूट के कई मामले 
जेपी शर्मा       
ग्रेटर नोएडा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लाइंड केस सुलझाने में कई बार पुलिस को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। लेकिन ग्रेटर नोएडा पुलिस कई बड़ी वारदात के आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद उन्हें दबोच नहीं पा रही है।
विज्ञापन


इनमें सीएनजी पंप पर डकैती, साइट-4 में पैकेजिंग फैक्ट्री में डकैती, जगत फार्म में दिनदहाड़े लैपटॉप शोरूम में हथियार के बल पर लूट की कोशिश और साइट-4 में गोदाम में घुसकर दिनदहाड़े महिला से 40 हजार लूट की वारदात के मामले शामिल हैं।

पिछले कुछ माह में कासना और सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई वारदात पुलिस के लिए पहेली बनी हुई हैं। बताया जाता है कि सीसीटीवी में कैद हुए आरोपियों की फोटो और वीडियो सर्कुलेट न हो पाने के कारण बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी में देरी हो रही है।
विज्ञापन


पुलिस, आरोपियों को अभी तक अपने स्तर से ही तलाश रही है, जबकि गत वर्ष अल्फा-1 सेक्टर में हुई चोरी की वारदात के बाद सीसीटीवी में कैद आरोपियों के फोटो पुलिस ने सेक्टरों के बाहर चस्पा करा दिए थे।

इसके अगले ही दिन आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी हुई थी। मालूम हो कि पुलिस अधिकारी हमेशा मुख्य बाजार, सेक्टर व सोसायटी में बेहतर गुणवत्ता के सीसीटीवी लगाने के निर्देश देते रहे हैं। सीसीटीवी लगे होने का कई बार पुलिस को लाभ भी हुआ है। 

इन वारदात की सीसीटीवी फुटेज हैं मौजूद 
29 दिसंबर - सीएनजी पंप पर 12,000 रुपये और राइफल डकैती      
11 अप्रैल - लैपटॉप शोरूम में दिनदहाड़े घुसे लुटेरे, महिला व मैकेनिक पर हमला      
14 अप्रैल - साइट-4 में पैकेजिंग फैक्ट्री में डकैती      
19 अप्रैल - क्राउन प्लाजा होटल में लिटिल चोरों ने चुराए दुल्हन की मां के गहने
25 अप्रैल - साइट-4 गोदाम में घुसकर महिला से 40 हजार लूटे      

कई की हो चुकी है पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी       
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। कई आरोपियों की पहचान हो चुकी है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - अभिनंदन सिंह, सीओ प्रथम, ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें