फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप और डबल मर्डर केस में गलत पोस्ट पड़ेगा महंगा, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

Tue, 30 Aug 2016 09:43 AM IST
दिनेश देशवाल/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैंगरेप और डबल मर्डर केस में पोस्ट गलत पड़ेगा महंगा, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर डिंगरहेडी के गैंगरेप व डबल मर्डर के मामले में जहां पूरे जिले में चर्चाओं का दौर है। वहीं सोशल मीडिया पर भी यह मामला पूरी तरह से छाया हुआ है। 
विज्ञापन


घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े पोस्ट लगातार चल रहे हैं। हालांकि सभी लोगों ने घटना की कडे़ शब्दों में निंदा की है। लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर पुलिस सोशल मीडिया पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। 

पुलिस के मुताबिक यदि सोशल मीडिया पर कोई भड़काऊ पोस्ट नजर आती है तो उसे कानून की नजर में अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसी पोस्ट भेजने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

मामले को लेकर हुई महापंचायत

गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि तावडू के डिंगरहेडी के गैंगरेप व डबल मर्डर कांड ने मेवात जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी हलचल पैदा कर दी है। घटना के दिन से ही पीड़ितों के घर पर अधिकारियों, नेताओं व मंत्रियों का आना जाना लगा रहा। 

सोमवार को भी मामले को लेकर महापंचायत हुई। सभी ने मामले की कड़ी निंदा की। आईएनएलडी के विधायक जाकिर हुसैन ने पार्टी के अन्य विधायकों के साथ विधानसभा में मामले को लेकर निंदा प्रस्ताव दिया।

मामले को लेकर जिले में सोशल मीडिया भी पूरी तरह से एक्टिव है। व्हाट्सएप के मीडिया ग्रुप तथा अन्य सामाजिक ग्रुपों के अलावा फेसबुक आदि पर भी उक्त मामले को लेकर कई प्रकार की पोस्ट डाली जा रही हैं। 
विज्ञापन

पुलिस ने की भड़काऊ पोस्ट न डालने की अपील

गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
पुलिस द्वारा इन पोस्ट की निगरानी की जा रही है। ताकि कोई शरारती तत्व सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न कर सके।

एसआईटी के हेड डीएसपी आशीष चौधरी ने लोगों से अपील की है कि वे मामले को लेकर कोई भड़काऊ पोस्ट शेयर न करें। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। 

गिरफ्तार आरोपियों से कानून के मुताबिक पूछताछ चल रही हैं। ऐसे में इस मामले को कोई अलग रंग देने की कोशिश को कानून की नजर में अपराध समझा जाएगा। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज भी की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें