फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश त्रेहन के पीए का अपहृत पोता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी-5 में शुक्रवार को दिनदहाड़े अपहृत हुए कारोबारी के बेटे को पुलिस ने ढूंढ लिया है। अभी ये साफ नहीं हुआ है कि पुलिस ने अपहृत बच्चे को कहां से ढूंढा। सूत्रों से अलग-अलग जानकारियां मिल रही हैं।
विज्ञापन


कोई कह रहा है पुलिस ने युवराज को पलवल से बरामद किया है तो कोई राजस्थान की बात कर रहा है। इन सबका खुलासा आज कमिश्नर की होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में होगा। आज दोपहर करीब डेढ़ बजे फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर बच्चे के साथ प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

करीब दो दिनों की पुलिस की मशक्कत के बाद पुलिस ने 9 वर्षीय युवराज सहगल को खोजने में कामयाबी हासिल कर ली है। हाई-प्रोफाइल केस होने की वजह से इस अपहरण कांड ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के मालिक डॉ. नरेश त्रेहन के निजी सचिव कृष्णलाल सहगल के पौत्र एवं फरीदाबाद के अजरौंदा चौक स्थित सहगल ऑटोमोबाइल के मालिक पंकज सहगल के 9 वर्षीय पुत्र युवराज सहगल के अपहरण के बाद शनिवार को पूरे दिन शहर में पुलिस ने जगह-जगह नाके लगा रखे थे।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले को सुलझाने के लिए नोएडा, गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में छापेमारी की गई। इन जिलों की लोकल पुलिस से भी मदद मांगी गई।

बताया गया है कि डीसीपी व एसीपी के नेतृत्व में कई सीआईए व थानों की टीमें गठित कर मामले का खुलासा करने के लिए लगाई गईं तब जाकर कहीं आज सुबह युवराज सहगल को ढूंढने में पु‌लिस कामयाब हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें