फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने 6 साल की बच्ची से किया रेप, आक्रोशित भीड़ ने जमकर पीटा

Fri, 12 Jan 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के एक कस्बे में छह साल की मासूम से पड़ोस में रहने वाले सिपाही ने दुष्कर्म किया। आरोपी दस रुपये का नोट दिखाकर मासूम को अपने कमरे में ले गया था। वारदात की जानकारी होने पर लोग आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन


लोगों ने वाणिज्य कर विभाग के दफ्तर में तैनात आरोपी सिपाही को पकड़कर लात घूसों और महिलाओं ने चप्पलों से पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी सिपाही को गिरफ़्तार कर कोतवाली ले गई और अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार निवासी छह वर्षीय बालिका अपनी मां के साथ रहती है। बालिका के पिता की मृत्यु हो चुकी और उसकी मां एक कंपनी में काम कर परिवार का भरण पोषण करती है। बालिका के घर से कुछ दूरी पर ही बलुआघाट (चंदौली) निवासी सिपाही सुभाष सिंह रहता है। वह वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय में तैनात है।
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार शाम जब बालिका की मां ड्यूटी पर गईं थीं, तब सुभाष सिंह ने दस रुपये का नोट दिखाकर बालिका को अपने कमरे में बुला लिया। बालिका के साथ उसका छोटा भाई भी कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब बालिका के रोने की आवाज पड़ोस में रहने वाले लोगों ने सुनी तो उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।

इस पर आरोपी उन्हें वाइपर दिखाकर धमकाने लगा, लेकिन लोग दरवाजा खुलवाकर ही माने और उन्होंने पीड़िता को व उसके भाई को कमरे से बाहर निकाला। इस दौरान आरोपी वहां से भाग गया। शाम को बालिका की मां घर पहुंची तो उसे मासूम बेटी से दरिंदगी की जानकारी हुई। मेडिकल परीक्षण में बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें