फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन

फोटो 26
मौत की सूचना पर मायके से आई पत्नी ने काटा हंगामा
पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी 42 वर्षीय प्रवीन कुमार त्रिवेदी की बृहस्पतिवार शाम पांच बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके से लौटी पत्नी शिल्पी ने पति की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पति की मौत की खबर सुनकर लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव सिकतारा स्थित मायके से भाई राहुल मिश्रा व मां के साथ आई शिल्पी ने बताया कि उसे पति के परिवार वालों ने उसे पीटकर एक जनवरी को घर से निकाल दिया था। अब उसके पति की जान ले ली। पति की हत्या की आशंका को लेकर शिल्पी ने हंगामा भी किया। वहीं मृतक की मां कमलादेवी का कहना है कि बेटा सुबह जब सोकर नहीं उठा तब फिर उसे बिस्तर पर जाकर देखा तो उसकी हालत खराब थी। पहले उसे प्राइवेट अस्पताल में दिखाया जब कोई फायदा नहीं हुआ तो शाम पांच बजे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रवीन की शिल्पी से शादी 22 अप्रैल 2017 को हुई थी। प्रवीन प्राइवेट काम करता था। चौक कोतवाली एसएसआई पीके त्रिवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें