फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा ट्रेनों से लैपटॉप और मोबाइल चुराने वाला गिरोह

Tue, 28 Jun 2016 03:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
जीआरपी ने ट्रेनों से लैपटॉप और मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार  किया है। उनकी निशानदेही पर विभिन्न गाड़ियों से चुराए गए चार लैपटॉप और सात मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


जीआरपी ने बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों में चार बदमाश बिहार के रहने वाले हैं। बदमाश दिल्ली और गाजियाबाद में किराए के मकान में रहकर दिल्ली-मथुरा के बीच ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाते थे।

जीआरपी चौकी प्रभारी सोहनपाल ने बताया कि 25 जून की शाम मुखबिर से सूचना मिली की सोहना पुल के नीचे रेलवे लाइन के किनारे कुछ संदिग्ध लोग बैठे हुए हैं जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


सूचना पर टीम के साथ घेराबंदी कर पांच बदमाशों को पकड़ा गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान जिला बारा, राजस्थान निवासी जितेंद्र कुमार, कटिहार बिहार निवासी कादिर, अररिया बिहार निवासी मोहम्मद तबारक, किशनगंज बिहार निवासी मोहम्मद फारूक, प्रताप विहार गाजियाबाद निवासी मो. एजाज के रूप में हुई है। पांचों को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रिमांड के दौरान पूछताछ में उक्त बदमाशों ने कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली।

दिल्ली-मथुरा सेक्शन है निशाने पर
चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए बदमाश गाजियाबाद और दिलशाद गार्डन में किराए के मकान लेकर रहते थे। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि पहले वह यूपी के स्टेशनों पर यात्रियों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन


लेकिन 3-4 महीने से उनके निशाने पर दिल्ली-मथुरा के बीच चलने वाली गाड़ियां थीं। ट्रेनों में इनकी नजर लैपटॉप और मोबाइल फोन पर होती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें