फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट गिराकर कार से सामान चुराता था ये गिरोह,4 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2017 10:56 PM IST
बृजेश सिंह/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने नोट गिराकर कार से महंगा सामान उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से कार से सामान चुराने के  पांच मामलों को सुलझाने का दावा किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी तिरूचिरापल्ली, तमिलनाडु के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण जिले केअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्यम बिश्वाल के अनुसार स्पेशल स्टाफ प्रभारी जीत सिंह को सूचना मिली थी कि कार से महंगा सामान चुराने वाले गिरोह के सदस्य भगतसिंह कॉलेज,शेखसराय में एकत्रित होंगे। सूचना के बाद इंस्पेक्टर जीत सिंह की देखरेख में एएसआई रामकिशन व विजय सिंह की विशेष टीम
बनाई गई। 

पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान तिरूचिरापल्ली, तमिलनाडु निवासी ए. संतोष(32), युवराज(31), व मोहन(41) और पांडुचेरी निवासी पी. लोगो (34) केरूप में हुई। इनकेकब्जे से चोरी के13 मोबाइल फोन, दो घडिय़ां, दो चश्मे, 23 छोटे चांदी केसिक्के और एक चांदी का ब्रेसलेट बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह ऐसे लोगों को अपना शिकार बनाते थे जो अकेले कार चलाते हो। ये ड्राइवर साइड में 10 और 20 केनोट फेंक देते थे। जैसे ही ड्राइवर इन नोट को उठाने के लिए नीचे उतरता था तो ये कार से महंगा सामान व बैग चुरा लेते थे। इस गिरोह का सदस्य सुंदरम है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें