फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाउंटेंट खा गया 22 लाख का पिज्जा, गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2013 11:51 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिज्जा बनाने वाली कंपनी के खातों में धोखाधड़ी कर 22 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फेज टू क्षेत्र में पिज्जा बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय कंपनी में सीवान, बिहार निवासी अरुण कुमार चौरसिया अकाउंटेंट के पद पर पिछले तीन वर्षों से कार्यरत था।

पिछले दिनों कंपनी के अधिकारियों को अपने अकाउंट में कुछ गड़बड़ी मिली। जांच की तो पता चला कि अकाउंटेंट ने कंपनी के बैंक खातों से अपने बैंक खाते में 22 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर की है।
विज्ञापन


तीन साल के दौरान यह रकम कभी एक लाख तो कभी तीन लाख तो कभी पांच हजार रुपये के रूप में जमा की गई थी। गड़बड़ी का पता चलते ही कंपनी ने उसे नौकरी से हटा दिया।
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारी रितेश शर्मा ने उसके खिलाफ थाना फेज टू में लिखित शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नोएडा के सेक्टर-37 में परिवार के साथ किराए पर रह रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें