दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में एक युवक ने छात्रा पर छींटाकशी की और विरोध करने पर बदसलूकी करने लगा।
छात्रा ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक कार में सवार होकर फरार हो गया।
छात्रा की शिकायत पर मौरिस नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। घटना आर्ट्स फैकल्टी की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता हिंदी विभाग से पीएचडी कर रही है।