नोएडा के सेक्टर-2 स्थित एक कंपनी के निदेशकों के खिलाफ उनके पूर्व कर्मचारी ने भविष्य निधि (पीएफ) का पैसा हड़पने का आरोप लगाते हुए अदालत के माध्यम से थाना सेक्टर-20 में मामला दर्ज कराया है।
गुड़गांव निवासी केवल राम नौटियाल ने अदालत के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर-2 के सी ब्लॉक स्थित कंपनी में उन्होंने कई सालों तक काम किया।
नौकरी छोड़ने के बाद कंपनी ने उनके नाम पर जमा किए गए चार लाख रुपये पीएफ का देने से इंकार कर दिया है।
कंपनी के निदेशक दीप कुमार जैन, वैशाली जैन, महेंद्र व हरिवंश जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।