दो युवकों द्वारा बिना रूपये दिए हुए शराब की बोतल लेकर भागने का मामला सामने आया है। जब शराब ठेके के कर्मचारियों व पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो नशे में धुत दोनों युवकों ने उत्पाद मचाते हुए पुलिस मुलाजिमों के साथ हाथापाई की और अपनी कार से सरकारी गांड़ी में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस ने शराब कपनी डोड़ा वाईन्स के एक कर्मचारी के ब्यान पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने व सरकारी गाड़ी में नुकसान पहुंचाने व बिना रूपये लिए हुए शराब लेकर भागने सहित विभिन्न धाराओं के तहत दो नामजद युवकों के विरूद्व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गगन कुमार पुत्र ध्यानसिंह निवासी गांव बणी जिला कांगड़ा ने पुलिस को बताया की वह शराब कपनी डोड़ा वाईन्स में काम करता है। शुक्रवार की शाम 6 बजे के करीब वह सोहना रोड़ पर स्थित अग्रेंजी शराब की दुकान पर बैठा हुआ था। उसी समय दो युवक एक कार में सवार होकर ठेके पर आये।
जिन्होंने मेरे सैल्समैन सुरजीत पुत्र मेहन्द्र सिंह निवासी गांव रक्कड़ जिला कांगड़ा से एक बोतल चार बीयर जिनमे रायल स्टैंग हाईवार्ड पांच हजार बीयर थी।
दोनों युवक जब बिना पैसे दिए कार में बैठकर भांगने लगे तो गगन व सैल्स्मैन सुरजीत ने पकड़ो पकडो का शौर मचाया तो उसी समय पुलिस की गाड़ी मौके पर आ गई।
जब पुलिस गाड़ी के ड्राईवर ने उनकी कार को रूकवाने की कोशिश की तो उन्होंने अपनी कार से सरकारी गाड़ी में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें पुलिस मुलाजिम मंनदीप चोटिल हो गया।
इसके कारण गाड़ी में काफी नुकसान हो गया। पीड़ित गगन ने बताया की दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे, जिन्होंने चालक दीपचंद व मंदीप के साथ हाथापाई भी की।
पुलिस ने कार चालक राजकुमार पुत्र रत्नसिंह निवासी गांव मोहमदपुर अहीर थाना तावडू व विकास पुत्र लालचंद निवासी गांव शिकोहपुर जिला गुड़गांव को गिरतार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।