फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक जगह पर सिगरेट पीने का विरोध करने पर युवक की हत्या

Thu, 21 Sep 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Bike Accident
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल के पास सफदरजंग एंक्लेव में रविवार तड़के हुई सड़क दुर्घटना में बुधवार को नया मोड़ आ गया। आरोपी कार चालक ने जानबूझकर बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी थी।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती बाइक सवार एक युवक की बुधवार को मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल बाइक सवार युवक के बयान के बाद नया मोड़ आया है। पुलिस ने केस में गैर-इरादतन हत्या की धारा जोड़ दी है और आरोपी की फिर से तलाश शुरू कर दी है।

दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्यम बिश्वाल ने बताया कि रविवार तड़के साढ़े चार बजे सफदरजंग एंक्लेव में सड़क दुर्घटना हुई थी। एक कार ने पहले बाइक, फिर ऑटो और उसके बाद कैब को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


बाइक सवार दो युवक गुरप्रीत (21) और मनिंदर (22) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक रोहित किशन महंतो (25) को गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी के शराब पीने की पुष्टि हो गई थी। डिफेंस कॉलोनी निवासी रोहित मूलरूप से असम का रहने वाला है। रोहित खुद को सुप्रीम कोर्ट का वकील बताता है। डीसीपी ने बताया कि गुरप्रीत की बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई। गुरप्रीत बठिंडा (पंजाब) का निवासी था।
विज्ञापन

परिजनों ने न्याय के लिए लगाई गुहार 

मौत
मनिंदर ने पुलिस को बयान दिया है कि वह और गुरप्रीत 17 सितंबर को रात में सड़क किनारे रहने वाले लोगों पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए जगह देखने गए थे। इस समय वह एक दुकान पर खाना खा रहे थे, तभी एक कार आकर रुकी और उसमें से एक रोहित नाम का युवक उतरा।

​रोहित सिगरेट पी रहा था। सिगरेट का धुआं गुरप्रीत के मुंह पर चला गया था। इस पर झगड़ा शुरू हो गया। गुरप्रीत व मनिंदर जब बाइक से जाने लगे, तो रोहित ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी।

गुरप्रीत व मनिंदर के परिजन सीनियर पुलिस अधिकारियों से मिले। परिजनों ने न्याय के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाया है। गुरप्रीत की बहन हरप्रीत कौर ने पुलिस अफसरों से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें