फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के खेल से हुआ बड़ों के बीच बवाल, एक शख्स की चापड़ से हमला कर की हत्या

Fri, 03 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
चढ़ते पारे के साथ ही राजधानी में लोगों का गुस्सा भी सातवें आसमान पर है। ताजा मामला पांडव नगर इलाके का है। यहां बच्चों के बीच हुए झगड़े में उनके परिजन आपस में भिड़ गए। 
विज्ञापन

एक परिवार ने मीट काटने वाले चापड़ (बड़ा छुरा) से दूसरे परिवार के मुखिया व नाबालिग समेत तीन को जख्मी कर दिया।

घायलों को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिवार के मुखिया अजहर अली उर्फ पप्पू (42) को मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दूसरे परिवार के मुखिया कल्लू व उसके भाई मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अजहर अपने परिवार के साथ जवाहर मोहल्ला शशि गार्डन में रहता था। इसके परिवार में पत्नी बबली, चार बेटे नदीम (17), अजीम (16), नईम (14) ओर आदिल (13) है। 
विज्ञापन


घर में अजहर का भाई मुजीब और भांजा सब्लू भी रहता है। गत 30 मई को अजहर का बेटा नईम अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने संजय झील गया था। वहां खेलने के दौरान पड़ोसी कल्लू के बेटे जुम्मन से उसका झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन

एक ही परिवार के नाबालिग समेत तीन लोग जख्मी

कहासुनी के बाद दोनों बच्चों के परिजन वहां पहुंच गए और झगड़ा करने लगे। स्थानीय लोगों ने दोनों को समझाया तो दोनों अपने-अपने घर लौट गए। आरोप है कि जाते समय कल्लू ने अजहर को शाम के समय देखने के लिए कहा था। आरोप है कि रात के समय कल्लू, जुम्मन व उसके भाईयों सुलेमान और मुन्ना अजहर के घर पहुंचे।

आवाज लगाकर अजहर को घर के बाहर बुलाया गया। आरोपियों ने मीट काटने वाले चापड़ से अजहर पर हमला कर दिया। अजहर को बचाने आए नईम, मुजीब और सब्लू पर भी चापड़ व रॉड से हमला कर दिया गया। 

शोर-शराबा होने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से अजहर को मैक्स रेफर कर दिया गया। 

बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान अजहर की मौत हो गई। पुलिस ने शुरूआत में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कल्लू व उसके भाई मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया था। अब अजहर की मौत के बाद ह्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें