फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन दस्तक में 71 अपराधी जेल भेजे, कई के खिलाफ लगा गैंगस्टर और गुंडा एक्ट

Sun, 03 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला पुलिस ने सप्ताह भर तक चलाए गए ऑपरेशन दस्तक के तहत 71 अपराधियों को चिह्नित कर जेल भेजा दिया है। ऑपरेशन के तहत 20 थानों में चले अभियान के तहत 1450 अपराधियों का सत्यापन किया गया। 

मालूम हो कि 24 जून  को यह अभियान एक सप्ताह के लिए चलाया गया था। शनिवार को एसएसपी ने एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण ने अन्य अधिकारियों के साथ इस अभियान की समीक्षा की। 
विज्ञापन


जिले भर के सभी थानों में अपराधियों के पूरे इतिहास के साथ उनकी फोटो डोजियर भरा गया। इस अभियान में लूट, डकैती, वाहन चोरी, शार्प शूटर और पेशेवर हत्यारों का सत्यापन किया गया। 

अब सत्यापन अभियान के बाद इनके विवरण कंप्यूटर में फीड कर दिए जाएंगे। इसके बाद एप्लीकेशन के माध्यम से 10 दिन बाद एप्लीकेशन में अपराधियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। 
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में करीब 750 अपराधियों का सत्यापन किया गया। वहीं, नोएडा क्षेत्र में करीब 700 अपराधियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान जिले में एक शस्त्र फैक्ट्री बरामद हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें