फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताश खेलने के दौरान झगड़ा एक की मौत दो घायल

Thu, 22 Dec 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना खंड के गांव डूडौली में सोमवार कि देर शाम गांव में ताश खेलने को लेकर हुए झगडे़ में आजाद उर्फ संजय की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई है जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


पुन्हाना थाना प्रभारी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचे। वहीं मृतक के भतीजे की शिकायत पर चार महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुन्हाना थाना प्रभारी राम किशन बागड़ी ने बताया कि सोमवार कि शाम गांव डूडोली में आजाद उर्फ संजय और मुनफेद आदि में ताश खेलने को लेकर झगड़ा हो गया था। झगडे़ में करीब तीन लोग घायल हो गए। आजाद के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें