फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 2 धमाकों में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में शाहबाद डेयरी इलाके में शनिवार को इनवर्टर की बैटरी फटने से एक शख्स की मौत हो गई, वहीं बेगमपुर में एलपीजी के छोटे सिलेंडर में गैस भरते वक्त हुए धमाके में दो पुलिसकर्मी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पहला हादसा शाहबाद डेयरी इलाके के दीप विहार में हुआ। यहां मकान नंबर-176 में जोगिंद्र अपने परिवार के साथ रहता था। मकान में जोगिंद्र ने पीतल पर पालिश करने की फैक्टरी खोल रखी थी।

वहीं घर में ही उसने परचून की दुकान खोल रखी थी। शनिवार सुबह जोगिंद्र ने जैसे ही अपनी दुकान खोलकर सफाई करना शुरू किया, अचानक दुकान में रखे इनवर्टर की बैटरी में धमाका हुआ और दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मकान में चल रहा था गोरखधंधा, धमाके ने खोली पोल

धमाका इतना तेज था कि उसकी वजह से मकान की छत तक गिर गई। आनन-फानन में पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची। जोगिंद्र को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाहबाद डेयरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अन्य मामले में बेगमपुर इलाके में एलपीजी के छोटे अवैध सिलेंडर में गैस भरने के दौरान धमाका हुआ। यहां मकान नंबर-ए-318 में यह गोरखधंधा चल रहा था। धमाके की खबर मिलते ही थाने से पुलिसकर्मी और दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गई। पुलिसकर्मी भीड़ को हटाने लगे।

इसी दौरान एक छोटा सिलेंडर और फट गया। हादसे में बेगमपुर थाने में तैनात सिपाही जितेंद्र और संदीप समेत दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें