सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घर में घुसकर एक 25 वर्षीय महिला के साथ चाकू के बल पर दुष्कर्म करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता महिला की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई सुमित्रा के अनुसार एक पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 23 सिंतबर को वह अपने घर पर अकेली थी।
शाम चार बजे के करीब गांव बामनीखेड़ा निवासी बबलू घर में घुस आया और चाकू के बल पर पीड़िता को हवश का शिकार बनाया। वहीं आरोपी बबलू किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का मैडिक़ल प्रशिक्षण कराने के बाद उसके द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।