फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ने किशोरी को घर ले जाकर पिलाया नशीला पदार्थ, बेहोश होने पर किया रेप

Tue, 09 Aug 2016 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेप - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बेटी के नाप के कपड़े लेने के बहाने बुजुर्ग किशोरी को अपने घर ले गया। वहां उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिला दिया। जब किशोरी बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिले की साउथ एवेन्यू थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कश्मीर एम्पोरियम में सेल्समैन की नौकरी करता था। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था। 

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से गांव निक्कीपुरा, श्रीनगर जिला जम्मू कश्मीर का रहने वाला केशर इकबाल (59) बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित कश्मीर एम्पोरियम में सेल्समैन था। 
विज्ञापन


दिल्ली में वह कर्मपुरा, मोतीनगर में किराए पर अकेला रहता था। उसका यहां काम करने वाले एक कर्मचारी हसन (बदला हुआ नाम) केघर आना जाना था। हसन जम्मू कश्मीर हाउस में रहता है। दोनों का एक-दूसरे के घर काफी आना-जाना था।
विज्ञापन

मार्केट से कपड़े खरीदने के बाद लेकर गया घर

रेप - फोटो : DEMO Pics
केशर छह अगस्त को हसन की 17 वर्षीय बेटी रूमीना(बदला हुआ नाम) को ये कहकर अपने घर ले गया कि उसे अपने घर जाना है और उसे अपनी बेटी की नाप के कपड़े लेने है। 

मार्केट से कपड़े खरीदने के बाद आरोपी शाम को रूमीना को अपने घर ले गया। घर में रात के समय उसने रूमीना को नशीला पदार्थ पिला दिया। जब रूमीना बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसकेसाथ दुष्कर्म किया। 

आरोपी ने सात अगस्त को रूमीना को उसके घर छोड़ा। घर पहुंचकर रूमीना ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने सात अगस्त की शाम को इसकी शिकायत साउथ एवेन्यू थाने में की। 

पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्जकर आरोपी को आठ अगस्त की शाम गिरफ्तार कर लिया था। वारदात केबाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें