फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो के सामने छलांग लगाकर बुजुर्ग ने जान दी, सुसाइड नोट बरामद

Fri, 05 Jan 2018 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

​मेट्रो के सामने छलांग लगाकर बुजुर्ग ने जान दी, सुसाइड नोट बरामद
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटीबी मेट्रो स्टेशन पर एक बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें पारिवारिक कलह की वजह से खुदकुशी की बात लिखी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना की वजह से जहांगीरपुरी से हुड्डा सिटी सेंटर की ओर चलने वाली मेट्रो का परिचालन आधे घंटे तक प्रभावित रहा। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग की पहचान बनारसी दास (76) के रूप में हुई है।

वह सपरिवार आदर्श नगर में रहते थे। बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे यह बुजुर्ग के मेट्रो के सामने कूदने की सूचना मिली। सीआईएसएफ के जवानों व मेट्रो कर्मियों ने जख्मी बुजुर्ग को बाबू जगजीवनराम अस्पताल में भर्ती करवाया था।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बुजुर्ग ने प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के पहुंचते ही छलांग लगा दी। हालांकि, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन तब तक बुजुर्ग ट्रेन के चपेट में आ चुका था।

बुजुर्ग का एक पैर कट गया। तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट मिला। नोट में उसने लिखा है कि घर में रोज रोज हो रहे झगड़े से परेशान होकर यह कदम उठा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें