फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी की पत्नी का सिर फोड़कर बैग लूटा

Sat, 12 Jul 2014 01:26 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरूनगर सेकेंड में बाइकर्स एमसीडी में विजिलेंस अधिकारी की पत्नी के सिर में रॉड मार कर बैग लूटकर ले गए। बैग में तीन हजार रुपये और सोने की अंगूठी थी। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर में 10 टांके लगे। घटना 30 जून की है।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू में दुर्घटना मानकर एक्सीडेंट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी, जबकि महिला के जख्मी होने की वजह से परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। बृहस्पतिवार को एडीजे कोर्ट में तैनात महिला के अर्दली भाई ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई।

नेहरूनगर सी-141 में संजय शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। वे एमसीडी में विजिलेंस में इंस्पेक्टर हैं। उनके साले कैलाश कुमार शर्मा गौतमबुद्ध नगर स्थित एडीजे कोर्ट में अर्दली हैं। संजय शर्मा ने बताया कि 30 जून को पत्नी वंदना शर्मा पड़ोस में दूध लेने के लिए निकली थीं।
विज्ञापन


डेयरी पर डिब्बा रखने के बाद वह पैदल बाजार के लिए रिक्शा लेने मंदिर की ओर जा रही थीं। उनके हाथ में बैग था। नेहरूनगर स्थित मंदिर के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने सिर में रॉड मार घायल कर दिया।

वंदना लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गईं। बदमाश उनके हाथ से बैग लूटकर भाग गए। एक बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में वंदना को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोई भी झपटमारों की बाइक का नंबर नोट नहीं कर सका।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें