सेक्टर 40 थाने में सोमवार को साउथ सिटी में रहने वाली एक महिला ने पड़ोस के चौकीदार पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया।
सेक्टर चालीस थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान संजय कुमार निवासी बेगूसराय (बिहार) के रूप में की है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।