फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पीछे रात में साधु ने की अश्लील हरकत

Fri, 28 Nov 2014 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के मुरादनगर में बुधवार रात रेलवे स्टेशन के पीछे एक किशोर के साथ साधु द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। किशोर ने साधु की धुनाई कर शोर मचा दिया। आरोपी किशोर से हाथ छुड़ा कर भाग गया।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। कस्बा निवासी किशोर बुधवार रात करीब दस बजे स्टेशन पर किसी रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने आया था। लौटते वक्त स्टेशन के पीछे उसे एक साधु मिल गया।

साधु के भीख मांगने पर किशोर ने उसे खाना खिला दिया। साधु ने किशोर की तारीफ कर उसे बहला फुसलाकर अपनी गोद में बैठा लिया। इसी बीच वह किशोर के साथ गंदी हरकत करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध कर किशोर ने साधु की धुनाई कर शोर मचा दिया। लोगों को आता देख साधु किशोर से अपना हाथ छुड़ाकर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें