फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 महीने की गर्भवती नर्स ने की आत्महत्या!

विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में देर रात नौ महीने की गर्भवती महिला के आत्महत्या करने से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

 
पीटीआई के अनुसार, रात को लगभग 2.30 बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली तो अधिकारी मौके पर पहुंच गये। मरने वाली महिला की पहचान प्रिंसी के रूप में हुई है जो कि एक हॉस्पिटल में नर्स के तौर पर कार्यरत थी। महिला अपने पति सेजू के साथ रहती थी।

प्रिंसी को पुलिस तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नर्स का पति एक साउथ इंडियन फूड रेस्टोरेंट चलाता है और दो अस्पतालों में फूड सप्लाई भी करता है।
विज्ञापन

नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस अन्य कारणों की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि पति-पति के बीच कोई मनमुटाव नहीं था। साथ पत्नी की ओर से पहले कभी किसी प्रकार की शिकायत पुलिस में नहीं दर्ज कराई गई थी।

आत्महत्या के पीछे क्या कारण है इसकी जांच की जा रही है। केरल की रहने वाली प्रिंसी ने सेजू से 2011 में शादी की थी।
विज्ञापन

एसडीएम करेंगे जांच

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 174 के अंतर्गत यह नियम है कि यदि शादी के 7 साल के अंदर किसी महिला की मौत हो जाती है तो उस मामले में एसडीएम के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की जाती है।

इस मामले में भी ऐसा ही किया गया है। अगर एसडीएम की जांच में कोई क्लू मिलता है तो आगे कार्रवाई की जाएगी।

मृतक नर्स के पड़ोसियों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें