फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में हुई नॉर्थ-ईस्ट युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कोटला मुबारकपुर थाना क्षेत्र में आरोपी युवक अखा सलोनी के बेहोश होने के बाद भी उसे लात-घूंसों से पीटते रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी संजय बसोया ने अपने स्टोल को अधमरे सलोनी के गले में डालकर उसे काफी देर तक घुमाया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अभी तक ये पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हमलावर युवक व पीड़ित के बीच किस बात पर झगड़ा हुआ था।

शुरुआती जांच में पता चला है कि सलोनी अपने दोस्तों के साथ बीच सड़क पर चल रहा था। कार सवार आरोपी युवक पीछे से आ रहे थे। हॉर्न बजाने के बावजूद जब वे नहीं हटे तो उनमें कहासुनी हो गई।

बार-बार लौटकर सलोनी को पीटा

माना जा रहा है कि आरोपियों के गाड़ी सलोनी व दोस्तों से टच हो गई थी। शराब के नशे में धुत्त आरोपी युवकों ने आगे बढ़ाकर अपनी गाड़ी रोक दी और सलोनी पर हमला कर दिया।

युवकों की पिटाई करने के बाद वह बेहोश हो गया। इसके बावजूद आरोपी युवक सलोनी को लात-घूंसे मारते रहे। इस बीच वे पीछे हट जाते और कुछ देर बाद फिर सलोनी को पीटने लगते। यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।

ऐसे मिला आरोपियों का सुराग

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में मारपीट की घटना कैद हुई है। फुटेज में आरोपी सलोनी को पीटते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उनका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है।

सलोनी भी अधमरा पड़ा दिख दे रहा है। फुटेज में सफेद रंग की हुंडई वरना कार दिखाई दे रही है। इसमें पांच युवक सवार थे। इनमें से एक युवक कार से उतरकर कोटला के अर्जुन नगर में अंदर जाता हुआ दिखाई दिया।

इस युवक ने खास तरीके की शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस ने जब स्थानीय स्तर पर पूछताछ की तो आरोपी युवक के बारे में सटीक सूचना मिल गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन

जनरल गश्त के बावजूद नहीं दिखी पुलिस

नरेला में मां-बेटी की हत्या मामले को लेकर रविवार रात पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी की जनरल गश्त थी। इस दौरान पेट्रोलिंग के अलावा पिकेट लगाकर चेकिंग की जाती है।

जनरल गश्त के दौरान रेलवे लाइन और पार्क आदि जगहों पर विशेष गश्त की गई थी, लेकिन पूरी दिल्ली में पुलिस सड़कों पर नहीं थी।

यही वजह है कि कुछ युवकों ने बीच सड़क पर पीट-पीटकर सलोनी की हत्या कर दी। इधर, दक्षिण जिले के एक अफसर ने बताया कि नरेला में मां-बेटी की हत्या के पीछे बवारिया या फिर कच्छा बनियान गिरोह पर संदेह है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें