दिल्ली में निर्भया कांड के नाबालिग दोषी को लेकर एक नया और चौंका देने वाला खुलाया आईबी ने किया है। आईबी ने अलर्ट जारी कर आशंका जताई है कि निर्भया का नाबालिग दोषी जो अब बालिग हो चुका है के तार जिहादियों से जुड़े हो सकते हैं।
बता दें कि इसी साल दिसंबर में सजा पूरी होने के बाद इसे बाल सुधार गृह से रिहा किया गया था। हालांकि, उसकी रिहाई के समय ही निर्भया के मां-बाप ने इसका विरोध किया था।
निर्भया के मां-बाप कहना था कि जिस नाबालिग ने इतना गंभीर अपराध किया है उसकी शक्ल तो हमें और समाज को दिखाई जानी चाहिए ताकि वो किसी और को इस तरह अपना शिकार न बना सके।
हालांकि, पुलिस ने बेहद गोपनीय ढंग से उसकी रिहाई कर दी थी। आईबी के एलर्ट को देखते हुए निर्भया के दोषी के गृह जिले बदायूं प्रशासन को भी अलर्ट जारी किया गया है।