फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में गायब किए 19 वाहन, नहीं चढ़े हत्थे

Fri, 22 Sep 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
Upcoming Bikes
विज्ञापन
गांव खोड़ी फरीदाबाद निवासी निरंजन ठाकुर ने 19 सितंबर को गुरुग्राम की गलेरिया मार्केट से बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कापसहेड़ा निवासी अतुल सिंह की बाइक भी गलेरिया मार्केट से चोरी हो गई।
विज्ञापन


शिवपुरी निवासी पूरेंदु की स्कूटी सुशांत लोक-1 और शिवाजी नगर निवासी सुरेंद्र कुमार की बाइक गांव तिगरा से चोरी हो गई। सोहना निवासी रोहित की स्कूटी मालीबू टाउन के पास से और मूल रूप से यूपी के हापुड़ निवासी आदर्श का ऑटो राजीव चौक के पास से चोरी हो गया।

सुशांत लोक फेस-1 निवासी फर्ज अली की बाइक घर के पास से चोरी हुई। गांव गढ़ी हरसरू निवासी कुलभूषण की मोटरसाइकिल सदर बाजार से चोरी गई। राजीव नगर निवासी सुनील राणा की स्कूटी सेक्टर-12 चौक से और नाथुपुर निवासी सुखमेंद्र की बाइक सिविल अस्पताल की पार्किंग से चोरी हो गई।
विज्ञापन


समसपुर निवासी विशाल की बाइक सेक्टर-9 पेट्रोल पंप के पास से चोरी हुई। रेवाड़ी निवासी कपिल कुमार की बाइक सेक्टर-12ए और शिव नगर निवासी श्याम कुमार की बाइक कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र से चोरी हुई।

मूल रूप से बिहार निवासी मंजूर आलम की बाइक ने उद्योग विहार और पलवल निवासी राजेश की बाइक सोहना के तिकोना पार्क से बाइक चोरी कर ली गई। बिहार निवासी सुशील कुमार की बाइक सेक्टर-7 आईएमटी और जमालपुर निवासी धर्मेंद्र की बाइक पटौदी में चोरी हुई।

हमीरपुर यूपी निवासी मयंक कुमार की बाइक बादशाहपुर और सांचोली निवासी जमील की बाइक अलीपुर मोड़ से चोरी हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें