फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ महीने पहले फाटक पर मिले थे शव, अब होगी हत्या के ऐंगल से होगी जांच

Wed, 14 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
नौ महीने पहले सराय ख्वाजा रेलवे फाटक के पास मिले शव को हादसा बताकर पल्ला झाड़ने वाली जीआरपी अब बैकपुट पर आ गई है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर जीआरपी ने अब इसे हत्या का केस दर्ज कर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कटन पहाड़ी गुरुकुल निवासी 40 वर्षीय रामकुमार पाली क्रेशर जोन में बतौर मुंशी काम करते थे। 16 दिसंबर 2015 की शाम घर लौटते वक्त उनका फोन स्विच ऑफ  हो गया। 

परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने जब उनका फोन सर्विलांस पर लगाकर देखा तो अंतिम कॉल सराय ख्वाजा के पास मिली। अगले दिन उनका शव सराय ख्वाजा रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


जीआरपी ने तब मामले को रेल हादसा बताकर पल्ला झाड़ लिया था। परिजन इसे हादसा मानने को तैयार नहीं थे। मृतक की पत्नी संतोष देवी, भाई अशोक कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता मायाराम सूर्यवंशी ने इस मामले को पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी के सामने उठाया और उनसे गहनता से जांच की अपील की। पुलिस आयुक्त ने जीआरपी को इस मामले को नए सिरे से हत्या के एंगल से जांच के निर्देश दिए। जीआरपी ने हत्या का केस दर्ज कर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें