फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में गश्त कर रहे सिपाही की गोली मारकर हत्या

Sat, 20 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शाहबाद डेयरी इलाके में शुक्रवार रात गश्त के दौरान अज्ञात बदमाशों ने एक सिपाही को गोली मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बवाना निवासी सिपाही आनंद शाहबाद डेयरी थाने में तैनात था। शुक्रवार रात वह इलाके में अकेले गश्त कर रहा था। रात आठ बजे बवाना सेक्टर-5 में अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। 

गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आनंद को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें