फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक आतंकी बहादुर अली की डायरी और गुप्त भाषा का राज खोलेगी एनआईए

Thu, 11 Aug 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बहादुर अली
विज्ञापन
एनआईए ने पाक आतंकी बहादुर अली उर्फ सैफुल्लाह से एक डायरी बरामद की है। इसमें लिखी गुप्त भाषा को समझने के लिए और पूछताछ करने के लिए एनआईए ने आतंकी को रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन


विशेष एनआईए अदालत ने बहादुर अली को 17 अगस्त तक रिमांड पर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पाक आतंकी बहादुर अली का रिमांड खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को उसे पटियाला हाउस स्थित विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आरोपी का रिमांड मांगते हुए कहा कि डायरी में लिखी गुप्त भाषा को समझने के लिए बहादुर अली से पूछताछ करने की जरूरत है। अदालत ने एनआईए की दलीलों से सहमति जताते हुए बहादुर अली से पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर दिया है। अदालत ने सीलबंद डायरी भी एजेंसी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी फेल बहादुर अली बड़ी आतंकी साजिश में था शामिल

पाक आतंकी
एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि आरोपी ने अपने दूसरे सहयोगियों के साथ मिलकर देश की सुरक्षा व संप्रभुता को अस्थिर करने के लिए बड़ी आतंकी साजिश रची थी। 

इस पूरी साजिश का खुलासा करने के लिए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है। गौरतलब है कि जम्मू व कश्मीर में हुई हिंसा में उसके गुट की भूमिका के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है। 

बहादुर अली चौथी फेल है और लाहौर के रायविंड इलाके के जहामा गांव का रहने वाला है। सेना ने उसे उत्तरी कश्मीर में हंदवाड़ा के कलामाबाद से 25 जुलाई को गिरफ्तार किया था।  उसके कब्जे से सेना ने तीन एके-47, दो पिस्टल व 23 हजार रुपये की भारतीय करेंसी बरामद की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें