फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा को फंसाने के लिए खुद पर करवाया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
एक कलियुगी भतीजे ने अपने ही सगे चाचा के साथ कुछ ऐसा किया कि संबंधों पर से भरोसा उठ जाएगा। शायद किसी ने सच कहा है कि जमीन-जायदाद का लफड़ा आदमी को बर्बाद कर देता है।
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ हुआ फरीदाबाद के थाना सारन क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में जिसमें सीआईए बड़खल ने नया खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में ट्रांसपोर्टर व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।

जांच में खुलासा हुआ कि ट्रांसपोर्टर ने जमीन विवाद के चलते सगे चाचा को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवा कर थाना सारन में हमले का झूठा मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल‌िस ने क‌िया ग‌िरफ्तार

इस मामले की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक, सगे चाचा के लड़कों को जमीनी विवाद के कारण फंसाने के लिए नैन सिंह ने ऐसा किया। घटना वाले दिन नैन सिंह के पास जगत उर्फ योगेश, जसवंत व वेद वीर पहुंचे थे। जगत ने फायर किया था।

वेद वीर की तलाश में छापेमारी की जा रही है। ज्ञात हो कि इसी वर्ष 25 मार्च को पटवारी मुहल्ला सारन निवासी ट्रांसपोर्टर नैन सिंह ने मुजेसर पुलिस को बताया था कि रात करीब 10 बजे चाचा के लड़कों मोहित उर्फ लाल व रोहित ने उस पर हमला किया है। जांच सीआईए बड़खल को सौंपी गई थी।

पुलिस ने इस मामले में झूठा केस दर्ज कराने वाले सारन निवासी नैन सिंह और पलवल के धतीर निवासी जगत उर्फ योगेश व जसवंत उर्फ जस्सू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नैन सिंह से कड़ी पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है। सीआईए इंचार्ज ने मामले की गहनता से जांच में पाया कि ट्रांसपोर्टर ने जिन लोगों पर हमले का आरोप लगाया था, उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें