फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में नेपाली किशोरी से छेड़छाड़ व मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Apr 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
molestation
विज्ञापन
एक तरफा प्यार में एक युवक ने अपने चार दोस्तों के साथ नेपाल की रहने वाली किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट की। आरोपी ने किशोरी के दादा से भी मारपीट की। आरोपी ने किशोरी की मां को मैसेज कर उनसे और बेटी से दुष्कर्म की भी धमकी दी है। इससे पहले आरोपी किशोरी को तेजाब डालने की भी धमकी दे चुका है। किशोरी की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूल रूप से नेपाल की रहने वाली किशोरी सेक्टर-55 में परिवार के साथ किराए पर रहती है। उसके पिता विदेश में नौकरी करते हैं। घर पर उसकी मां, भाई और दादा साथ रहते हैं। खोड़ा निवासी निक्की गुप्ता किशोरी से एक तरफा प्यार करता है। वह एक साल से किशोरी पर दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा था। वह कई बार किशोरी के घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ और हंगामा कर चुका है।

किशोरी की मां के अनुसार पांच अप्रैल की शाम वह बेटी के साथ बाजार में सब्जी लेने गई थीं। इसी बीच आरोपी चार दोस्तों के साथ उनकेघर पहुंच गया। उसने घर में मौजूद किशोरी के दादा से उनकी बेटी के बारे में पूछा। दादा ने विरोध किया तो आरोपी ने दोस्तों के साथ उनकी पिटाई कर दी। इसकेबाद वह चला गया। बाद में उसने किशोरी की मां के मोबाइल पर मैसेज कर उनसे और उनकी बेटी से दुष्कर्म करने की धमकी दी। 
विज्ञापन


आरोपी ने किशोरी का अपहरण करने और दोस्ती न करने पर तेजाब डालने की भी धमकी दी है। मां की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सात अप्रैल को खोड़ा निवासी निक्की को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसकेदोस्तों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें