फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल से दिल में जल रही थी आग, अब पिता की पिटाई का बदला ऐसे लिया

Sun, 09 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
विज्ञापन
युवक की हत्या कर 12 वर्ष बाद लिया बदला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
12 साल से जल रही बदले की आग का अंजाम ऐसा हुआ जिसमें सबको हिलाकर रख दिया। पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए युवक ने वहशीपन की हद पार कर डाली। थाना जैतो के गांव सूरघूरी में एक युवक के अपने दोस्त की मदद से करीब 12 साल पहले अपने पिता के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए दिव्यांग दलित युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान परमल सिंह (33) पुत्र स्वर्गीय मिठ्ठू सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन


आरोपियों ने लोहे की रॉड से युवक के सिर पर अनगिनत वार किए। जैतो पुलिस ने मृतक की माता जसपाल कौर के बयान पर गांव के ही जसकरण सिंह पुत्र बलजीत सिंह और उसके दोस्त गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए  गए बयान में बलजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे जसकरण सिंह व गुरविंदर सिंह उनके घर के सामने आए और उसके बेटे परमल सिंह को अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गए। इसके बाद परिवार परमल सिंह की तलाश में जुट गया। इधर-उधर खोजबीन करने के बाद उसका कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह जब वह गांव में ही कासम भट्टी रोड से सटे राम सिंह व छोटू बाबा के खेतों को जाने वाले रास्ते पर पहुंचे तो वहा परमल सिंह का शव मिला। जसपाल कौर के अनुसार बेटे परमल के सिर पर काफी गंभीर चोटें लगी थी। उन्होंने बताया करीब 12 साल पहले उसके बेटे परमल सिंह का जसकरण सिंह के पिता बलजीत सिंह के साथ झगड़ा हुआ था। उस समय परमल सिंह के खिलाफ इरादा ए कत्ल का केस दर्ज हुआ था। परमल अदालत से मिली सजा भी भुगत चुका है। 

अपने पिता से मारपीट करने की रंजिश के चलते जसकरण सिंह ने गुरविंदर सिंह गिंदी के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर जसकरण सिंह व गुरविंदर सिंह गिंदी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें