फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने किया चार साल की मासूम का रेप, बच्ची की ऐसी हालत देख लगा पता

Sun, 25 Feb 2018 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
minor rape
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाले युवक ने चार साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

विज्ञापन


खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी में पड़ोसी युवक ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना शुक्रवार शाम की है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी में बच्ची परिवार के साथ रहती है। उसके पिता एक निजी कंपनी कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी चार साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच पड़ोसी युवक उसे बहलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद जब बच्ची घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजनों को घटना का पता चला।
विज्ञापन


बच्ची ने परिजनों को आरोपी युवक के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने खोड़ा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक शिवा सिंह (20) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें