फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहल झाल में ‘मौत’ की डुबकी, फिर मिलीं तीन लाशें

Thu, 26 Jun 2014 12:21 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी थाना क्षेत्र की नाहल झाल में युवा ‘मौत’ की डुबकी लगा रहे हैं। बुधवार को फिर झाल में तीन लाशें मिलीं। शव सड़ी-गली हालत में थे, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि कई दिन पुराने शव हैं। पिछले चार माह में यहां नहाने के लिए आने वाले 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये सिलसिला लगातार जारी है।

पुलिस ने मौतें रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का फैसला लिया है। झाल के आसपास सावधान रहने के लिए बोर्ड और पर्चे बंटवाने की तैयारी है।

नाहल झाल पर हर साल गर्मियों में नहाने के लिए हजारों लोग आते हैं। इनमें दिल्ली-एनसीआर के अलावा के अलावा अन्य जिलों के भी युवा होते हैं।

तकरीबन हर साल ही यहां 10-15 युवक डूब जाते हैं। लेकिन फिर भी लोग यहां आते हैं। इस बार ये तादाद और बढ़ गई है। 20 से ज्यादा युवक डूबकर मौत के आगोश में समा चुके हैं।

एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार को मिले तीनों शव पुरुषों के हैं। तीनों शव कई दिन पुराने है। सड़ी गली हालत में होने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शवों को नहर से बाहर निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। शवों की शिनाख्त कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें