फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद युवक के खाते से निकाले 3 लाख

Wed, 09 Apr 2014 09:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी में हुई युवक की हत्या के बाद उसके बैंक खाते से एटीएम कार्ड के जरिये बदमाशों ने सवा तीन लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


पीड़ित मां जब रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने कासना कोतवाली में तहरीर दे दी है।

यह भी पढ़ें:घर से बुलाकर दोस्त को गोली मारी

जानकारी के मुताबिक, बोड़ाकी निवासी सूबे भाटी (26) की 16 मार्च की रात को गांव के ही दो युवकों ने आपसी रंजिश में हत्या कर दी थी। हत्या से करीब दस दिन पहले ही सूबे ने अपनी जमीन का कुछ मुआवजा उठाया था जिसमें करीब पौने छह लाख रुपये मिले थे।

उसने सारे रुपये लेजरस्टोमिया भवन स्थित स्टेट बैंक में जमा कराए थे। कुछ दिन बाद उसने कुछ रुपये निकाल लिए थे। मुआवजा मिलने की बात मात्र चार-पांच लोगों को ही पता थी। लेकिन इस बात की जानकारी सूबे की मां कमला देवी को नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:घर के सामने बुजुर्ग को मारी गोली, फरार

हत्या के 22 दिन बाद जब कमला देवी को पता चला कि सूबे मुआवजा उठा चुका था तो वह इस संबंध में जानकारी लेने स्टेट बैंक गई।

वहां खाते के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि सूबे के एटीएम कार्ड से सारे रुपये उसके खाते निकाल लिए गए हैं और अब मात्र 45 रुपये ही बचे हैं। बैंक से जांच कराने पर पता चला कि 18 मार्च से रुपये निकालने शुरू हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें